Governing Body
 आत्माशाषी परिषद् 
आत्माशाषी परिषद् एक नीति निर्धारण व सलाह देने वाली तथा आत्मा के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा करने वाली निकाय है।
 परिषद् के मुख्य कार्य 
1. एस0 आर0 इ0 पी0 ( Strategic Research & Extension Plan ) और वार्षिक कार्य योजना जो विभागों के द्वारा दी जाती है, उसकी समीक्षा कर अनुमति प्रदान करना।

2. सहयोगी विभागों द्वारा समर्पित वार्षिक प्रतिवेदन प्राप्त करना एवं समीक्षोपरांत प्रसार एवं अनुसंधान के लिए दिषा निर्देष देना।

3. परियोजना राषि को प्राप्त करना एवं प्रसार व अनुसंधान के लिए राषि वितरीत करना।

4. कृषक हित समूह एवं कृषक संगठन के विकास के लिए प्रयास करना।

5. निजी क्षेत्र के उद्यम एवं निकायों को, कृषकों को उपादान तकनीकी सहयोग, कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन क्षेत्रों में कार्य करने हेतु बढ़ावा देना।

6. वैसे संस्थान जो कृषि क्षेत्र में आर्थिक सहायता व ऋण देते हैं उनसे संसाधन विहिन और सीमांत किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कृषक एवं महिला कृषकों को जोड़ना।

7. सहभागी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र या क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान को प्रखण्ड स्तर पर कृषक सलाहकार समिति के गठन के लिए प्रेरित करना जिससे प्रसार एवं अनुसंधान कार्यों में उनकी सलाह ली जा सके। 8. ऐसे किसी भी संस्थान जो कृषि में विकास के लिए तत्पर हो उनसे अनुबंध करना या साझेदार बनाना जिससे सीतामढ़ी जिले में कृषि का विकास हो सके।

9. आत्मा, के विŸाीय स्वावलम्बन हेतु वैसे किसी भी संस्थान से अनुबंध करना जिनसे सीतामढ़ी जिले में कृषि के विकास के लिए विŸाीय अनुदान प्राप्त किया जा सके।

10. रिवाल्वींग फण्ड/खातों की स्थापना करना एवं सहभागी विभागों को तकनीकी सहायता यथा पषुओं में कृत्रिम गर्भाधान, मृदा परिक्षण आदि किसी निष्चित मूल्य पर प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करना।

11. आत्मा के विŸाीय लेखों का समय-समय पर लेखा जाँच का प्रबंध करना।

12. आत्मा के नियम एवं उपनियम में आवश्यकतानुसार संषोधन करना। मूह से न जुडें़।

सदस्यों की नियुक्ति 
गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति दो वर्षों की अवधि के लिए शाषी परिषद् के अध्यक्ष की सिफारिष पर कृषि उत्पादन आयुक्त बिहार सरकार द्वारा की जाती है। विशेष परिस्थितियों में, जैसे- कुशल कार्य के लिए 2/3 सदस्यों की सदस्यता एक और अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है।
शाषी परिषद् में कुल कृषक प्रतिनिधियों में से 30 प्रतिशत प्रतिनिधि महिला कृषक की होगी।
जिले के आत्माशाषी परिषद् के सदस्यों की सूची-
क्र0 सं0 सदस्यों का नाम/संबंधित क्षेत्र परिषद् में स्थान
01 जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी अध्यक्ष
02 उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी उपाध्यक्ष
03 संयुक्त कृषि निदेशक तिरहुत प्रमण्डल सदस्य
04 कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र सदस्य
05 जिला वन प्रमण्डल, सीतामढ़ी सदस्य
06 अग्रणी बैंक प्रबंधक, सीतामढ़ी सदस्य
07 महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी सदस्य
08 जिला कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदस्य
09 जिला पशुपालन पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदस्य
10 जिला मत्स्य पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदस्य
11 जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रतिनिधि सदस्य
12 जिला उद्यान पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदस्य
13 कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदस्य
14 अन्न उत्पादक किसान सदस्य
15 फल/सब्जी उत्पादक किसान सदस्य
16 पशुपालन से जुड़े किसान सदस्य
17 मत्स्य पालक किसान सदस्य
18 महिला हित समूह की प्रतिनिधि सदस्य
19 अनुसूचित जाति/जनजाति के किसान सदस्य
20 स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि सदस्य
21 उपादान आपूर्तिकता संघ के प्रतिनिधि सदस्य
22 परियोजना निदेशक सदस्य सचिव
General Information

Weather & Temparature

SITAMARHI WEATHER

Calendar

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930